छपरा गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर तैयारी जोड़ो पर जिसकी तैयारी लगभग पूरी

छपरा : पुलिस लाइन के मैदान में गणतंत्र दिवस को लेकर परेड का अभ्यास परेड कमांडर राजेश कुमार सिंह तथा अरविंद कुमार सिंह के देखरेख में किया जा रहा है।जिसमे डीएपी के 2 पुरुष प्लाटून ,महिला डीएपी की एक प्लाटून 1 प्लाटून बीएमपी महिला 1 प्लाटून बिहार होमगार्ड ,1 प्लाटून सैफ़ एक प्लाटून प्रशिक्षु महिला टीसी तथा एक प्लाटून प्रशिक्षु पुरुष टीसी इनके अलावा कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया है।जिसमे स्काउट गाईड की तीन प्लाटून और एन सी सी के भी तीन प्लाटून शामिल है।
26 जनवरी की परेड को लेकर परेड कमांडर राजेश सिंह तथा अरविंद सिंह दोनो के द्वारा घंटो परेड निरीक्षण किया जा रहा है ताकि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस में परेड में कोई कमी न रह जाय।
वही राष्ट्र गान के लिए राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की कला संकाय की शिक्षिका प्रियंका कुमार तथा उनके साथ दर्जनों छत्राये भी इस परेड अभ्यास में शामिल है।राष्ट्र गान की यही टीम सभी से सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के समय राष्ट्रगान गाएंगी।