मढ़ौरा ।प्रखंड भाजपा पूर्वी मंडल ने अटल बिहारी बाजपेई की जयंती विक्रमपुर के ठेकही में मंडल उपाध्यक्ष तेज नारायण सिंह के आवास परिसर में धूमधाम से मनाई गई ।  इस अवसर पर तेज नारायण सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई ने कारगिल युद्ध पर विजय प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की थी । परमाणु परीक्षण कराकर विश्व शक्ति के रुप में भारत को स्थापित किया ।  सर्वशिक्षा के द्वारा सभी विद्यालय का पक्की करण कराय गया जिससे शिक्षा के स्तर  में सुधार हुआ । कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल ठाकुर,  शेष नारायण सिंह उर्फ पता सिंह,ब्रजेश कुमार सिंह,  नरेश सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बालेश्वर सिंह, उत्कर्ष कुमार सिंह, हर्ष कुमार सिंह,  सहित एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।

बच्चों के बीच बांटी पठन पाठन सामग्री :

वहीं प्रखंड के मोथहा गांव में भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह द्वारा पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर गांव के स्कूली बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती को यादगार बनाया । इस अवसर पर मुकेश सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को लोगों के सामने  रखा । उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।