प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आज से
परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के लहेजी पंचायत के
मठिया (उसरैना) स्थित महाबीर ग्राउंड में वाइसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बुधवार को किया जाएगा।इसमें प्रखंड स्तरीय 8 टीम भाग ले रही है। उद्घाटन मैच महाराजगंज बनाम हुसैनगंज के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह
उर्फ व्यास सिंह व पूर्व सासंद ओमप्रकाश यादव होंगे। इस टूर्नामेंट का संचालक कमलेश यादव, व्यवस्थापक विवेक कुमार, निदेशक विकाश कुमार साह, अंपायर साहेब यादव व कृष्णा कुमार हैं। यह जानकारी मुखिया प्रतिनिधि नकुल यादव ने दी।
—




Recent Comments