
मढ़ौरा/छपरा
प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड के नगर, व पूर्वी मंडल के कई शक्तिकेंद्रों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती मनाया गया। जयंती पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अभिव्यक्ति में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी के महत्वपूर्ण बातों को रखा।कार्यक्रम में शामिल बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व मढ़ौरा भावलपुर निवासी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मां भारती के सच्चे सपूत श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने या उस पर बहस की सबसे पहले मांग की थी । डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जवाहरलाल नेहरू से अलग होकर 1951 में भारतीय जन संघ की नींव रखी थी। तब उन्होंने एक देश में दो विधान, एक देश में दो निशान, एक देश में दो प्रधान को लेकर नारे दिये थे। वे 1923 में ही सीनेट के सदस्य बने तथा सबसे कम उम्र के कुलपति बने थे । डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के बाद प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर में परमिट सिस्टम को खत्म कर दिया था। मुखर्जी के पद चिह्नों पर चलते हुए अब बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद 370 को संसद में संशोधन करके निष्प्रभावी बना दिया है। इस अवसर पर मढ़ौरा नगर अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद मिठू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश उजाला, उपाध्यक्ष तेजनारायण सिंह, घुटूक सिंह, भूषण सिंह, मधुनाथ उपाध्याय, धनेश्वर उपाध्याय ने भी अलग अलग शक्तिकेंद्रो पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाया ।




Recent Comments