परवेज अख्तर (सिवान)
महाराजगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के खानपुरा गांव में भूमि विवाद को ले बुधवार की शाम हुई मारपीट में अलीशेर के पत्नी सबीहा खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए पीएचसी लाया गया,जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के बयान पर गांव के ही शेर दिल शेर, नसरुद्दीन, समय राजा, अल्ताफ राजा कौसर और शेख अली शेर की पत्नी को आरोपित किया गया है।