अवतार नगर मे महिला के साथ मारपीट , प्राथमिकी दर्ज

डोरीगंज(सारण)।
अवतार नगर थाना क्षेत्र के भरहापुर गाँव मे एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है ।

इस संबंध मे भरहापुर गाँव निवासी कौशल्या देवी ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि मै अपने घर का दरवाजा सड़क की तरफ बना रही थी तभी गाँव के ही उदय सिंह , अजय सिंह , सोनु सिंह एवं बब्लु सिंह आकर मेरे साथ गाली गलौज एवं जाति सुचक शब्द का प्रयोग करने लगे जब मैने इसका विरोध किया तो वे लोग मुझे एवं मेरे परिजनों के साथ मारपीट करने लगे और मेरे गले से सोने का मंगलसुत्र छिन लिए ।थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।
-/-