मढ़ौरा के बिक्रमपुर में मनी पंडीत दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

✍️संजीव कुमार/मढौरा(सारण) : प्रखंड के ऩौतन पंचायत के बिक्रमपुर में जनसंघ के संस्थापक पंडीत दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती उल्लास के साथ मनायी गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं दीनदयाल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन, संधर्ष पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि पंडीत दीनदयाल उपाध्याय के प्रेरणा एवं आदर्श ही केन्द्र सरकार चल रही है । सरकार की भूमिका से समाज के अंतिम पंक्ति मे रहने वाले लोगों को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है । मौके पर बलिराम तिवारी, तेजनरायण सिंह, बबलू मिश्रा, धुटुक सिंह, भारतेश्वर सिंह, रोहित भरद्वाज, मिथिलेश सिंह, अनिल ठाकुर, राकेश कुमार उजाला, मिठू महतो,संजय सिंह, संतोष महतो, ललन जयसवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, रामएकबाल प्रसाद, राकेश सिंह नेता इत्यादि उपस्थित थे।