
मढ़ौरा(सारण)। पूर्व में स्थानीय अनुमंडल में एसडीओ के पद पर रहे हरिनारायण राम के निधन पर मढ़ौरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार को मढौरा अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र कुमार के कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में स्मृति शेष हरिनारायण राम की पत्नी डॉ. दया राय व उनके पुत्र डॉ. आर्चीशमान के अलावे स्थानीय स्तर पर कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।सभी ने उनके मढ़ौरा में गुजरे कार्यकाल की सराहना की और उनके सामाजिक कार्यो को अमर कृति की संज्ञा से नवाजा। अनुमंडल कार्यालय के कार्यक्रम के उपरांत पूर्व एसडीओ स्व हरिनारायण राम की पत्नी डॉ दया राय और उनके पुत्र डॉ. आर्चीशमान ने मढ़ौरा स्थित डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।इस दौरान मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार, डीएसपी इंद्रजीत बैठा के साथ अधिकारी और कई स्थानीय गणमान्य लोग भी शामिल रहे।




Recent Comments