मांझी(सारण)। मांझी के सीओ दिलीप कुमार ने उपभोक्ताओं के राशन कार्ड को आधार से सीडिंग कराने में सहयोग नही करने वाले 9 जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी को अपना प्रतिवेदन भेज दिया है। तथा उन्हें अपने स्तर से निर्देशित करने का आग्रह भी किया है। वैसे दुकानदारों में कौरुधौरु पंचायत की चन्द्रावती देवी, बृजकिशोर सिंह, जवाहर चौधरी, मरहां के रवींद्र राम एवं इनायतपुर, मदनसाठ, चेंफुल व बंगरा के पैक्स अध्यक्ष शामिल हैं।