
छपरा :शहर के कुछ चुनिंदा क्षेत्रो में विगत कई दिनों से जलजमाव पर नगर निगम द्वारा स्थिलता बरतने की शिकायत स्थानीय लोगो द्वारा किए जाने पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने पुलिस लाइन,गाँधी चौक,दलदली बाज़ार,हथुआ मार्केट का दौरा किया और स्थिति को देखकर बिफर परे.मौक़े पर मौजूद नगर निगम के सिटी मैनेजर से विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने पूछा की ये स्थिति क्यों है और आपलोग क्या कर रहे है,क्या नगर निगम डेंगू और कई संक्रमित बीमारी फैलने का इंतज़ार कर रहा है.इसपर नगर निगम के अधिकारी ने अपनी सफाई देने की कोशिश की तो विधायक डॉ गुप्ता ने कहा की अब बात नहीं और काम कीजिए ताकी आमजन को लगे की नगर निगम होने से छपरा को फायदा है.विधायक ने कहा की ये सभी गंदगी दुर्गापूजा से फैली है और नगर निगम का ध्यान विरोध प्रदर्शन के बाद ही क्यों जाता है.
विधायक की नाराजगी के बाद पूर्व मंत्री के घर से गाँधी चौक मुख्य सड़क तक की गली की सफाई कराई गई जिससे वहां का पानी निकल गया.लोकमान्य स्कूल की पीछे वाली गली से मशीन से पानी निकालने का निर्देश विधायक डॉ गुप्ता ने दिया और वहां के लोगो को आश्वाशन दिया की आने वाले दिनों में आपकी गली बना दी जाएगी,जिससे आपको जलजमाव से मुक्ति मिलेगी.मौक़े पर मौजूद नगर निगम के अधिकारी को दलदली बाज़ार की पूरी गली को राहत रोड चौक तक साफ़ करने का निर्देश विधायक डॉ गुप्ता ने दिया और कहा की छठ घाट जाने का ये मुख्य रास्ता है इसलिए इसकी शिकायत दुबारा नहीं आनी चाहिए.विधायक ने आमजन से अपील की आप सभी भी सफाई में सहयोग करें.साथ ही नगर निगम के अधिकारीयों को कहा की अब शिकायत दुबारा आई तो अब सीधे आपके वरीय अधिकारी से बात होगी,अन्यथा कारवाई के लिए तैयार रहे.सरकार आमजन की सेवा के लिए हर संसधान मुहय्या करवा रही है तो उसका व्यापक असर शहर में दिखान चाहिए.विधायक डॉ गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारी से कहा की इन क्षेत्र का दौरा मैं दुबारा करूँगा तो उम्मीद है इसकी शिकायत नहीं मिलेगी.इस दौरान नगर निगम के सिटी मैनेजर,जीतू सिंह,रामनारयण साह,अभिषेक कुमार समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे.




Recent Comments