मझौलिया:– शौच मुक्त मझौलिया का मतलब महिलाओं का सम्मान:- बीईओ

शौचालय के लिए जागरूकता रैली निकाली|
​दैनिक खोज खबर मझौलिया (पं.च) संवाददाता नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-  भोजन से अधिक जरूरी शौचालय का निर्माण है।मझौलिया को शौच से मुक्त करना मतलब महिलाओं का सम्मान करना है।यह कहना है बीईओ डॉ. नंदनी का।वे राजकीय प्राथमिक विद्यालय अहवर कुड़िया तुरहापट्टी में जागरूकतारैली को संबोधित कर रही थी।उन्होंने कहा कि प्रत्येक घरों में जब शौचालय का निर्माण हो जाएगा तो महिलाओं को रात्रि का इंतजार नही करना पड़ेगा। रैली का नेतृत्व एच एम चंद्रावती कुमारी ने की।राजकीय प्राथमिक विद्यालय महावीर टोला के स्कूली छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया।शौचालय के लिए आयोजित जागरूकता रैली को शिक्षक सुशील राम, दिवाकर तिवारी, एच एम राजेन्द्र साह समेत मुखिया कलावती देवी उपमुखिया उमेश प्रसाद बाबूलाल प्रसाद पूर्व वार्ड सदस्य उमरावती देवी सैयद इजहार हुसैन आदि की भागीदारी रही।