
समाजसेवी व जन वितरण विक्रेता नकीउद्दीन खान के निधन से शोक, क्षेत्र के लोगों ने पहुंच दी श्रधांजलि
मांझी(सारण) : मांझी के प्रसिद्ध समाजसेवी व जन वितरण प्रणाली के दुकानदार तथा गुर्दाहां खुर्द निवासी नकीउद्दीन खान 68 वर्ष का हार्ट अटैक से निधन हो गया। स्व खान को एक दुकान पर दिन में मांझी चट्टी पर दिल का दौरा पड़ा। दुकानदारों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक को सात पुत्री व पांच पुत्र हैं। इनमें से एक पुत्र तथा छह पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं। मौत की खबर पाकर बड़ी संख्या में पहुंचे शुभचिंतकों ने उन्हें श्रधांजलि प्रकट की। दाह संस्कार शुक्रवार को सम्पन्न होगा।




Recent Comments