
एनडीए उम्मीदवारों की सूची का ऐलान करते बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव
बिहार में एनडीए प्रत्याशियों का ऐलान : छपरा से राजीव प्रताप रूडी, बेगूसराय से गिरिराज,पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद और जमुई से चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव
ロ बेगूसराय से गिरिराज सिंह लड़ेंगे चुनाव: भूपेंद्र यादव
चुनाव डेस्क : बिहार में एनडीए ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह,पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद, जमुई से एलजेपी के चिराग पासवान, शिवहर से बीजेपी की रमादेवी, पूर्णिया से जेडीयू के संतोष कुमार, सारण से बीजेपी के राजीव प्रताप रूढ़ी, हाजीपुर से एलजेपी के पशुपति पारस टिकट दिया गया है। उन्होंने इस दौरान बताया है कि खगड़िया को छोड़कर सभी 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान हुआ है।

महराजगंज लोकसभा के एनडीए उम्मीदवार जनार्दन सिंह सीग्रीवाल का प्रोफाइल फोटो
नवादा सीट से लोकजनशक्ति पार्टी के चंदन कुमार लड़ेंगे चुनाव
बिहार में एनडीए प्रत्याशियों का ऐलान, रविशंकर प्रसाद को मिला पटना साहिब से टिकट
बिहार में एनडीए ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि पूर्वी चंपारण से बीजेपी ने राधा मोहन सिंह को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बाल्मीकिनगर से जेडीयू के बैद्यनाथ प्रसाद, पश्चिम चंपारण से बीजेपी के संजय जायसवाल को टिकट दिया गया है। वहीं पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है।

सारण लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी का प्रोफाइल फोटो
ये हैं बिहार के एलजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट: एलजेपी प्रत्याशी- वैशाली से वीणा देवी, हाजीपुर से पशुपति पारस, समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान, नवादा से चंदन कुमार, जमुई से चिराग कुमार पासवान को टिकट. खगड़िया सीट से प्रत्याशी का ऐलान नहीं.

ये हैं बिहार के जेडीयू प्रत्याशियों की लिस्ट जेडीयू: प्रत्याशी- बाल्मीकि नगर से वैद्यनाथ प्रसाद महतो, सीतामढ़ी से डॉ. बरूण कुमार, झंझारपुर से राम प्रीत मंडल, सुपौल दिलेश्वर कमैत, किशनगंज से महमूद अशरफ, कटिहार से दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्णिया से संतोष कुमार कुशवाहा, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव, गोपालगंज से डॉ. आलोक कुमार सुमन, सिवान से कविता सिंह, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरिधारी यादव, मुंगेर से राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, कराकट से महाबली सिंह, जहानाबाद से चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, गया से विजय कुमार मांझी को टिकट
ये हैं बिहार के बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट: बीजेपी प्रत्याशी- पूर्वी चंपारण से डॉ. संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, शिवहर से रमा देवी, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से जनार्दन सिंह, सारण से राजीव प्रताप रूड़ी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलीपुत्र से राम कृपाल यादव, आरा से राज कुमार सिंह, बक्सर से अश्विनी कुमार चौबे, सासाराम से छेदी पासवान, औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह को टिकट




Recent Comments