
विभूतिपुर के नरहन में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन क़ा होगा जीर्णोद्धार
रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) : विधायक रामबालक सिंह के द्वारा नरहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भवन के जीर्णोद्धार के लिए कार्य क़ा शुभारंभ कराया गया।जिसके बाद सभा को संबोधित करते हुए रामबालक सिंह जी ने कहा हम इस स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक के आधार पर काफी परेशानी के तहत आप लोगों को देने का संकल्प लिया था और आज हम इसको पूरा किया।इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के जीर्णोद्धार से आसपास के एक दर्जन से अधिक गावों के लोगो को इसका लाभ मिलेगा।उन्होंने इस दौरान सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी।साथ ही कहा कि मैं काफी खुश हूँ कि हम अपनी जनता को एक अच्छा अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र दे पाए।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनारायण राय,पंसस क्रान्ति कुमार, चांदनी देवी, अशोक पटेल,पंसस सरिता रानी सहित कई लोग मौजूद थे।




Recent Comments