राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया.. महाशिवरात्रि के अवसर पर वखरिया पंचायत के नवका टोला में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित नवनिर्मित मंदिर में हनुमान प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम महायज्ञ को लेकर सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गाजा बाजा के साथ हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य वीरेंद्र तिवारी शास्त्री द्वारा ध्वजारोहण एवं पूजन उपरांत कराया गया।ध्वजारोहण में मुख्य यजमान कमेटी के अध्यक्ष जय नारायण शाह अपने दांपत्य के साथ विद्वत पूजा अर्चना की ज्योतिषाचार्य शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन ध्वजारोहण कर आने से हनुमान प्राण प्रतिष्ठा एवं महायग में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी।इस मौके पर पूर्व मुखिया सुरेश शाह , कमेटी के सचिव अनिरुद्ध शाह, सक्रिय सदस्य रामबाबू साह ,बृजेश मिश्रा, एवं ग्रामीणों में महिलाओं एवं युवा वर्ग के लोगों ने काफी उत्साह के साथ जयकारा लगाते हुए गांव में प्रभात फेरी निकाली गयी। कमेटी के अध्यक्ष जय नारायण शाह पूर्व मुखिया सुरेश शाह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस महायग के संचालन के लिए प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों से संत महात्मा का संगम होगा। पूजा अर्चना सहायक आचार्य महेश्वर कुमार दुबे श्याम रंजन उपाध्याय संजय शास्त्री करीब 5 घंटे तक विद्वत पूजा अर्चना कर किया। एवं हवन के जयघोष से पूरा गांव काफी हर्ष उल्लास में था ।इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में उमाशंकर शाह ,महंत साह, योगेंद्र शाह ,हरिशंकर शाह युवा समाजसेवी सुमन पांडे रूपेश कुमार उर्फ बिट्टू जी, हरेंद्र ठाकुर, मनोज पटेल, सतन साह,उपेंद्र शाह, समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।