
आतंकवाद विरोधी जत्था ने खोया संयम, स्टेशनों पर जबरन कई ट्रेन रोक कर की तोड़फोड़
छपरा/हाजीपुर : सोनपुर रेल मंडल के सितलपुर दिघवारा स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के विरुद्ध में लगभग 500 से 600 आंदोलनकारियों ने शीतलपुर एवं दिघवारा के स्टेशन परिसर में घुसकर हंगामा पथराव एवं तोड़-फोड़ किया । शीतलपुर स्टेशन के टिकट खिड़की में लगे कांच को तोड़ा, आरपीएफ पोस्ट एवं स्टेशन मास्टर कार्यालय में पथराव एवं नारेबाजी किया जिससे कार्यरत कर्मचारी दहशत में आ गए, । आंदोलनकारियों ने स्टेशन पर गाड़ी को जबरन रोक के रखा इसके बाद रोड यात्री को भी परेशान किया गया जिससे जाम की स्थिति बन गई | आंदोलनकारी का हुजूम यहीं तक नहीं रुका वे दिघवारा स्टेशन पर भी तोड़फोड़ करते हुए नारेबाजी की जिसके कारण कई स्टेशन पर लम्बी दूरी के ट्रैन रुकी रही । रेल प्रशासन ने उक्त मामले को संज्ञान में लिया है एवं अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है । इस बात की जनकारी मंडल रेल प्रबंधक को दी गयी । मंडल रेल प्रबंधक अतुल्य सिन्हा ने कहा कि आंदोलनकारियों की पहचान की जा रही है जिन लोगों ने इस तरह की रेल सम्पति को नुकशान पहुँचते हुए तोड़ -फोड़ की है वैसे लोगो को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी । पुलिस कार्यवाही नहीं होने तक शीतलपुर, दिघवारा स्टेशन में टिकट खिड़की बंद रहेगा | आरपीएफ के साथ शीतलपुर एवं दिघवारा स्टेशन परिसर में सघन टिकट जांच के आदेश दे दी है ।




Recent Comments