राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया.. 48 वा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज के निदेशक सीएल शुक्ला ने सोमवार के दिन सुरक्षा ध्वज फहराया और सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति श्रमिकों को जागरूक किया ।उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को कमजोर बनाती है उन्होंने श्रमिकों को सेफ्टी बेल्ट, हैमलेट आदि को उपयोग करने को कहा ।उन्होंने सभी कर्मी एवं कर्मचारियों को बीमा कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह की अध्यक्षता महाप्रबंधक तकनीकी विजय कुमार दीक्षित की ।उन्होंने इस अवसर पर कार्यस्थल को साफ रखने और करखाना में बीडी सिगरेट उपयोग नही करने पर प्रकाश डाला। सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति संकल्प लिया गया। मौके पर जीएम केन जेपी त्रिपाठी, लेखा प्रबंधक विजय आनंद, अखिलेश्वर प्रसादभट्ट, आदि उपस्थित थे ।उपस्थित श्रमिकों और सुरक्षाकर्मियों को अग्निशामक यंत्र का उपयोग कराया गया ।समारोह का संचालन टाइम कीपर एस पी श्रीवास्तव ने किया।