मेधा एजुकेशन ग्रुप की वार्षिकोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

अमनौर /सारण – मेधा एजुकेशन ग्रुप, अमनौर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने देश भक्ति पर अधारित गीत, संगीत व नृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व जेपीयू के एसोसिएट प्रोफेसर उदय शंकर ओझा, सेवानिवृत्त प्रो.लक्ष्मण सिंह, पूर्व प्राचार्य आर के शरण सिंह, जदयू नेत्री राखी कुशवाहा, पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी, ओमप्रकाश सिंह, डॉ कमलेश तिवारी, पत्रकार राजेश उपाध्याय, कुलदीप महासेठ सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

उक्त मौके पर प्रोफेसर उदय शंकर ओझा ने कहा कि बच्चों को अच्छे शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार देने की जरूरत है . बडा़ आदमी तभी बन सकते हैं जब आपके अंदर दुसरे के प्रति आदर व सम्मान की भावना हो. उन्होंने अभिभावकों के लिए कहा कि पहले अपना आचरण ठीक होना चाहिए तब आपके बच्चे का आचरण ठीक होगा. आदमी अपने विचारों से जाना जाता है।. दया और धर्म का पाठ पढायें. अपने बच्चों को नैतिकता का पाठ जरूर पढायें. तथा महिलाओं का सम्मान करना सिखाये.

वहीं शिक्षण संस्थान द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया. उक्त मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, प्राचार्य श्यामाप्रसाद तिवारी, युवा नेता प्रियरंजन सिंह युवराज, आचार्य सर्व विजय, सुजय शर्मा, शशिकांत आदि सैकड़ों की संख्या में छात्र – छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन विधालय के निदेशक पप्पू सिंह ने किया.