बाइक सवार ने टैक्टर में मारी ठोकर, एक की मौत दूसरा जख्मी

मढ़ौरा/सारण I

नगर क्षेत्र के पुराणी बाजार के पास एसएच-73 पर एक सीमेंट बालू की दुकान पर खड़ी ट्रैक्टर से एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी I ठोकर में बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये I एक युवक को गंभीर स्थिति में पटना पीएमसीएच रेफर किया गया लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई I दूसरा जख्मी की स्थिति सामान्य बताया जा रहा है I मृतक टेढ़ा निवासी बिक्रमा साह का 18 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार जबकि दूसरा जख्मी रंजीत सिंह का पुत्र 17 वर्षीय राज सिंह बताया गया है I मिली जानकारी के अनुसार मयंक कुमार बाइक से अपने एक अन्य दोस्त राज के साथ एसएच-73 से अमनौर की ओर जा रहा था I अभी धेनुकी चौक से आगे ही बढा था तभी पुरानी बजार के पास बालू सीमेंट की दूकान पर रोड पर ही खड़ी एक ट्रैक्टर से टकरा गया I टक्कर में मयंक बुरी तरह से जख्मी हो गया जबकि उसके साथी को भी चोट आयी I मयंक व उसके दोस्त को अस्पताल ले जाया गया लेकिन सर बुरी तरह से जख्मी होने से मयंक की बाद में पटना ले जाने के दौरान मौत हो गई I मयंक की पिता बिक्रमा साह उच्च विद्यालय मढ़ौरा में बतौर नाईट गार्ड का काम करते है I घटना की जानकारी के बाद विद्यालय के शिक्षकों में भी शोक की लहर दौड़ गई I मामले में समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गई थी I

साभार- संजीव कुमार ,दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण