राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

आज दिनांक 8-3-19 को जीविका भवन मझौलिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित करते हुए की गई। समारोह में मेंहदी प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता आदि में जीविका दीदी ने भाग लिया। जीविका मझौलिया में बेहतरीन काम करने वाले स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन , संकुल संघ एवं कैडर को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री अविनाश कुमार, प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार, सामाजिक विकास प्रबंधक नरेश कुमार, कर्णावती कुमारी, प्रियंबदा, विकास कुमार, मनोज कुमार, शरत चंद्र प्रकाश, सभी संकुल संघ की प्रतिनिधि एवं 250 जीविका दीदी ने भाग लिया।