
शिक्षक संगठन ने किया बैठक आयोजित
महुआ( वैशाली ) : महुआ प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कन्या में शिक्षक संगठन की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में गत दिनों महुआ प्रखंड क्षेत्र के फतहपुर पकड़ी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधनाध्यापक राजेश कुमार के छात्र छात्राओं को जेल चले जाने के बाद उत्पन्न परिस्थितियों पर गहन विचार विमर्श किया गया।वही आगामी चौदह फरबरी को पटना में आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भी मंथन किया गया।अपने समान काम के बदले समान वेतनमान की मांगों को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में महुआ से चलने का आह्वान किया गया।वही छात्र छात्राओं से पिटाई के आरोपी प्रधनाध्यापक के मामले की जांच के लिए स्थानीय स्तर पर ग्यारह सदस्यीय कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया गया।और घटना की जोरदार निंदा करते हुएशिक्षक के मान सम्मान के लिए संघर्ष करने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ललित दास, महुआ प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास, शिबनाथ कुमार, डॉ आलोक कुमार,रामप्रीत ठाकुर, जवाहर राय, रामप्रीत राम, सुजीत कुमार, आशिक हसन मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद शौकत, मोहम्मद निजाम, समन्वयक ब्रजकिशोर कुमार,सकिन्द्र कुमार, सत्येन्द्र कुमार,नितेश कुमार, सरोज कुमार अरुण, रामलगन भारती, अरुण कुमार, उमेश कुमार आदि के साथ साथ अनेको शिक्षक इस बैठक में उपस्थित थे।




Recent Comments