शटर तोड़ मोबाइल दूकान में चोरी

परसा-स्थानीय बजार स्तिथ प्रिंस कम्युनिकेशन मोबाईल दूकान की शटर तोड़ कर अज्ञात चोरो द्वारा मोबाईल ब्लूटूथ पावर बैंक आदि चार लाख रूपये की सामान समेत दस हजार रूपये नगद चोरी कर लिया गया।चोरी की घटना की खबर मिलते ही दुकानदार मनोज कुमार दुकान पहुँच कर देखा तो दूकान में लगी सटर की ताला टूटा पड़ा है।जिसकी सूचना थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह को दिया गया।खबर मिलते ही थानाध्यक्ष दूकान में हुई चोरी की जाँच किया।चोरी की घटना को लेकर थाना क्षेत्र के मारड़ लड्डू टोला निवासी दूकानदार मनोज कुमार राय ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया।दर्ज प्राथमिकी में दूकानदार द्वारा गया बताया है कि गुरुवार की शाम आठ बजे दूकान बंद कर घर चला गया।और शुक्रवार को सात बजे सुबह दूकान खोलने आया तो देखा की दूकान की सतर तोड़ कर चार लाख की सामान तथा दस हजार रूपये नगद की चोरी कर लिए जाने की बात बताया है।आवेदन में दूकानदार ने चोरी की गई मोबाईल की आईअमेआई नंबर तथा सीसीटीवी के बीडीओ फुटेज थाना को उपलब्ध कराने की बात बताया है।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।कुछ मिले सबूतो के अधार पर करवाई शुरू कर दिया गया है।