दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

विश्व विप्र बन्धु चलाएगा सदस्यता अभियान चनपटिया प्रखण्ड अन्तर्गत रानीपुरवा रमपुरवा पंचायत के रानीपुर गाँव में सेवा निवृत्त शिक्षक श्री नरेन्द्र नाथ झा के दरवाजे पे विश्व विप्र बन्धुत्व की सामान्य बैठक सम्पन्न हुई ,इस बैठक की अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक गोविंद झा ने किया, जिसकी शुरुवात अन्य जगहों से आये विप्रो के परिचय से शुरू हुई, बैठक के दौरान उपस्थित विप्रो ने संस्थान के प्रचार प्रसार और संस्थान के विस्तार पे विस्तृत चर्चा किया गया , वही वक्ताओ ने संस्थान में ज्यादा से ज्यादा विप्रो को जोडने की बात कही और वैचारिक मेल समेत सदस्यता अभियान चलाने वाली जैसे कार्यक्रमो पर विशेष चर्चा किया गया । विश्व विप्र बन्धुत्व के गौशाला निर्माण के कार्य पे विशेष ध्यान दिया गया संस्थान के आगामी कार्यक्रमो के लिए विचार विमर्श किया गया। जिसमे वक्ता के रूप रिपु मिश्रा , राहुल मिश्रा ,चन्द्रशेखर मिश्र ,आलोक कुमार चौबे, दुर्गादत्त पाठक , अरुण कुमार पांडेय,प्रमोद मिश्र ,आमोद मिश्र,मनोज ओझा, मणिभूषण शुक्ल इत्यादि समेत दर्जनों ग्राम वासी मौजूद थे ।