Θ बेतिया – नरकटियागंज:– मुजफ्फरपुर के कुलपति माननीय श्री अमरेंद्र प्रसाद यादव को अ.भा.वि.प. के जिला संयोजक रौशन कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने के लिए प्राचार्य की उपस्थिति मे ज्ञापन सौंपा

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , नरकटियागंज की इकाई द्वारा आज टी.पी.वर्मा.काँलेज में पधारे बी.आर.ए.बी.यू , मुजफ्फरपुर के कुलपति माननीय श्री अमरेंद्र प्रसाद यादव को अ.भा.वि.प. के जिला संयोजक रौशन कुमार के नेतृत्व में दूरस्थ शिक्षा की लंबित परीक्षा को शुरु करने के लिए , अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने के लिए प्राचार्य की उपस्थिति मे ज्ञापन सौंपा गया और काफी समय तक वार्ता किया और बहुत जल्द परीक्षा शुरू होने और जमीन मुक्त होने का आश्वासन मिला ।

रौशन ने बी.ए.तृतीय खंड के लंबित परीक्षाफल को सुधारने के लिए भी जोर दिया गया। साथ ही साथ विशेष मांग पर सेल्स फाईनेंस से बी.काँम की पढ़ाई जल्द शुरु होने का आश्वासन मिला ।इस अवसर पे कॉलेज अध्यक्ष ने कुलपति से मांग किया कि टी0पी0 वर्मा कॉलेज में जितने शिक्षक के पद सृजित है उन सबको जल्द से जल्द भरा जाए ताकि छात्र नियमित पढ़ाई कर सके।परिषद के छात्र नेता अमन राज ने कहा थारू बहुल होने के कारण ये जरूरी है कि टी0पी0 वर्मा कॉलेज में संसाधन बढ़ाया जाए।

इस अवसर पे नगर अध्यक्ष प्रो0अशोक कुमार,नगर SFD प्रमुख सिद्धि राज सिंह ,विवेक कुमार, आर्यन राज,पूजा कुमारी,प्रदीप्ति वर्मा,विशाल वर्णवाल आदि शामिल थे॥
भवदीय
रौशन कुमार
जिला संयोजक ABVP





Recent Comments