राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया : शुक्रवार के दिन छठा चरण लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार थमा।प्रचार समाप्त होते ही आम लोगों को शोरगुल से राहत मिली।बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 198 बूथ है जिसमें संवेदनशील बूथों की संख्या 81 है,भेनरेबुल 38,सामान्य की संख्या 79 है, संवेदनशील व भेनरेबुल केंद्रों पर सीआरपी व बीएमपी के जवान तैनात किये गये है।और सामान्य केंद्रों पर भी फोर्स की व्यवस्था की गई है।बीडीओ गुरुदेव प्रसाद ने बताया कि भयमुक्त वातावरण में सभी नागरिक अपना मताधिकार का प्रयोग करें।पहले मतदान बाद में जलपान।




Recent Comments