छपरा/वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी मंडल के अंतर्गत वाराणसी-प्रयागराज रेल खण्ड पर स्थित मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम मंडुवाडीह के स्थान पर बनारस करने की स्वीकृति रेलवे बोर्ड से मिल गई है। इसी क्रम में आज मंडुवाडीह स्टेशन का नाम परिवर्तन करने की कार्यवाही की जा रही है। अब इस स्टेशन का नाम हिन्दी में बनारस तथा अग्रेजी में BANARAS होगा तथा इस स्टेशन का कोड BSBS होगा। इसके साथ ही काशी के विद्वत जन की माँग पर इस स्टेशन की नाम पट्टिका पर संस्कृत में भी इसका नाम बनारसः अंकित किया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि आज रात 12 बजे 15 जुलाई,2021 से इस स्टेशन से जारी होने वाले टिकटों पर भी स्टेशन का नाम बनारस एवं स्टेशन कोड BSBS अंकित होकर जारी होगा ।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह नगर हिन्दू देवता शिव की नगरी रूप में भी विख्यात है और शिव की नगरी के पर्यायवाची शब्दों में बनारस भी क्षेत्रीय लोकाचार की भाषा में प्रसिद्ध है। विकास की परिकल्पनाओं को साकार करते हुए, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित करते हुए इसके नया स्वरूप प्रदान किया गया है । यह विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन किसी हवाई अड्डे की तरह दिखता है । नव-पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन विश्व स्तर का है – यह किसी बड़े प्रतिष्ठित निगमित कॉर्पोरेट कार्यालय की तरह दिखाई देता है। न केवल स्टेशन भवन मंडुआडीह रेलवे स्टेशन को अलग बनाता है, बल्कि इसके सभी विभिन्न यात्री-अनुकूल सुविधाएं भी हैं। नए रूपांतरित स्टेशन में अब एक विशाल प्रतिक्षालय क्षेत्र, विभिन्न श्रेणियों के प्रतीक्षालय, उच्च श्रेणी यात्री विश्रामालय, एस्केलेटर सीढियां, लिफ्ट्स, फूड प्लाजा, कैफेटेरिया, वी आई पी लाउन्ज, पार्किंग, सेल्फी पॉइंट, राष्ट्रीय ध्वज, धरोहर के रूप में छोटी लाइन का इंजन, विस्तृत ग्रीन और स्वच्छ सर्कुलेटिंग एरिया, आधुनिक बुकिंग / आरक्षण कार्यालय, फूड कोर्ट, सभी सुविधाओं से परिपूर्ण वेटिंग रूम और बहुत कुछ है। स्टेशन में एसी लाउंज, गैर-एसी रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी भी हैं। स्टेशन परिसर की वास्तुकला काशी की आस्था को दर्शाती है। स्टेशन के परिवेश में फव्वारे और बैठने की जगह शामिल है। इस स्टेशन को उन्नत यात्री सुविधाओं के रख-रखाव के लिए आई एस ओ सर्टिफिकेशन एवं साफ- सफाई एवं कुशल प्रबंधन के लिए 5 एस सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।इसकी जानकारी सूचना जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- केजी बीभी जलालपुर में जेंडर संवेदनशीलता एवं महावारी स्वच्छता पर कार्यशाला, छात्राओं को जागरूक किया गया
- जलालपुर में भाजपा की प्रेस वार्ता, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान
- जलालपुर में भाजपा की प्रेस वार्ता, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान
- खैरा में ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहने चोरी,जांच में जुटी पुलिस
- गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि, गुरु आदित्यनाथ झा को किया याद
- सियार के काटने से जख्मी महिला एवं बच्चे की मौत से मचा हड़कंप
- कुत्ते के काटने से मुरादाबाद में एक मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही गांव-घर में मचा कोहराम
- क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
- पुण्यतिथि पर याद किए गए बहुजन नायक डॉ. धर्मनाथ राम
- जिला स्कूल में निर्वाचक साक्षरता क्लब का किया गया उन्मुखीकरण
- माधोपुर पंचायत में राशन कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया शिविर
- रेलवे पेंशनर्स ने ऑनलाइन मानार्थ पास व्यवस्था का किया विरोध, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करने की मांग
- केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
- छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को हाईजैक कर की गई हिंसा एवं पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : WJAI
- नीट पेपर मामले को लेकर प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन एकमा में रहा बेअसर, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
- रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शुरू, अयोध्या व विंध्याचल का करेंगे अध्ययन
- बिहार स्टेट गेम्स हेतु सिवान जिला सीनियर महिला हैंडबॉल टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता 26 जुलाई को
- मढ़ौरा में बाइक सवार दो युवक घायल, एक छपरा सदर रेफर
- मढ़ौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रतिभागी सम्मानित
- मढ़ौरा में बेअसर रहा बिहार बंद, सामान्य दिनों की तरह चलती रहीं गाड़ियां
- बिहार बंद के दौरान कैदी लेकर जा रहे तरैया थाने के वाहन को उपद्रवियों ने किया क्षतिग्रस्त
- तरैया में ₹7.69 करोड़ की लागत से बने रेफरल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन
- विवाहिता की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार
- मढ़ौरा में मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
- मढ़ौरा के चार फुटबालर को पढ़ाई और खेल के लिए मिला 3, 3 लाख का स्कॉलरशिप


Recent Comments