सदर सीओ विजय कुमार सिंह के सम्मान मे भव्य विदाई समारोह का आयोजन :
#सदर के अब नए सीओ होंगे पंकज कुमार

डोरीगंज (छपरा ): अपने तेज तर्रार अंदाज व स्मार्ट काबलियत की बदौलत पिछले 3 साल से छपरा शहर से लेकर देहात तक छाए सदर सीओ विजय कुमार सिंह सोमवार को वैशाली के पातेपुर अंचल से सदर के नए सीओ के रूप मे पधारे पंकज कुमार को अपना प्रभार सौप स्वयं स्थानांतरित जिला गोपालगंज के लिए रवाना हो गए ।

इस मौके पर सदर के नवपदस्थापित बीडीओ रमण सिन्हा के नेतृत्व मे ईलाके के समाजसेवी पंचायत प्रतिनिधियो तथा प्रखंड व अंचल कर्मियो के द्वारा उनके सम्मान मे एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमे बीडीओ श्री सिन्हा समेत समाजसेवी जनप्रतिनिधियो तथा प्रखंड व अंचल कर्मियो ने उन्हे सप्रेम एक स्मृति चिह्न व शॉल भेट कर भावभीनी विदाई दी ।

इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री सिन्हा ने कहा कि ” स्थानांतरण भी यथार्थ जीवन की एक सच्चाई है जहाँ अधिकारी आते है और चले जाते है लोग उनका नाम तक नही जान पाते किन्तु ऐसे कुछ खास लोग ही होते है जो अपनी व्यवहारिकता व नैतिक ज्ञान कौशल की बदौलत एक अमिट छाप छोड़ जाते है जिसे लोग हमेशा आदर व सम्मान के साथ याद करते है उनमे विजय बाबू का स्थान शीर्ष पर नजर आता है । ”
वही सदर सीओ के कार्यकाल की सराहना करते हुए महाराजगंज पंचायत के पूर्व मुखिया रमेश प्रसाद यादव ने कहा कि ” विभिन्न प्रतिकूल परिस्थितियो मे भी सीओ विजय कुमार सिंह अपने कार्यकाल के दौरान नैतिक रूप से जिम्मेदार एक सच्चे लोक सेवक की भूमिका निभाई कहा कि चाहे वह बालू माफियाओ के विरूद्ध अभियान हो या चाहे अतिक्रमण की कारवाई विजय बाबू निर्भीकता पूर्वक लगातार सक्रिय अपने वसूलो पर डटे रहे जिसको लेकर कई बार ये बालू माफियाओ के निशाने पर भी आए बालू बंदी मे सिगही सड़क जाम के दौरान इनपर जानलेवा हमले भी हुए असामाजिक तत्वो के खास टारगेट मे शामिल इनके वाहन को चार बार क्षतिग्रस्त कर दिया गया बावजूद पर्याप्त सुरक्षा बलो के अभाव मे भी अपनी सक्रियता मे कोई कमी नही आने दी । ”
वही जुदाई के इस पल मे अत्यंत भावुक हो उठे सदर सीओ ने भी अपना अनुभव मौजूद लोगो के साथ साझा करते हुए बताया कि ” चुनौतियाँ जीवन के हर क्षेत्र मे है अपने अधिकारो के साथ यदि कर्तव्यो का समन्वय कर लिया तो समझो आपकी हर मुश्किल आसान हो गई जिसकी बदौलत मुझे सभी का सहयोग प्राप्त हुआ । ”
वही पदभार ग्रहण के पश्चात नवपदस्थापित सीओ पंकज कुमार ने भी विकास कार्यो मे सहयोग की अपील के साथ भावनात्मक स्नेह और सम्मान से ओतप्रोत ऐसे आयोजन के लिए मौजूद अंचल व प्रखंडकर्मियो के प्रति आभार प्रकट किया ।
मौके पर सदर के उप प्रमुख सोनू सिह हैजलवुड स्कूल के निदेशक बी सिद्धार्थ अंचल के वरीय लिपिक सैयद नजमी मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र राय रघुनाथ सिह उमेश राय व समाजिक कार्यकर्ता बलराम जी आदि समेत कई अन्य गणमान्यो ने भी समारोह को संबोधित किया ।
इस अवसर पर प्रखंड व अंचल के प्रधान लिपिक रामबाबू सिह अरविन्द कुमार मिश्रा अमीन राजेन्द्र राय अरूण कुमार अंचल कर्मी विजय कुमार गणेश कुमार समाजसेवी रामनाथ सिह सत्येन्द्र सिह आदि समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे ।
○○○○○○○○○○○○○○○
सदर सीओ के तीन साल के सफर की उपलब्धियाँ अंचल रिकॉर्ड के मुताबिक एक नजर मे :
••••••••••••••••••••••○••••••••••••••••••••
> 109 चाहरदीवारो के साथ 7 घरो को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त की कारवाई
> 48 सीडब्ल्यूजेसी केस अद्यतन
> लोकशिकायत के कुल 135 मामलो का निष्पादन
> आरटीआई से संबंधित 679 मामलो का निपटारा
> म्यूटेशन के 11306 मामले निष्पादित
> दखलदहानी के 35 मामलो का निपटारा
> तीन साल के दौरान जिले से कराए गए सर्वेक्षण रिपोर्ट मे सदर आरटीपीएस की रैकिंग लगातार दूसरी बार अव्वल ।
> विभिन्न थानो मे बालू माफियाओ, आचार संहिता एवं अन्य मामलो के विरूद्ध कुल 246 प्राथमिकियाँ दर्ज
•••••••••••••••••••••○••••••••••••••••••••