
संजय विजित्वर (हाजीपुर)-जिलाधिकारी , वैशाली, उदिता सिंह ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए वैक्सीनेशन वार रूम के दो वरीय नोडल पदाधिकारी और सभी नोडल पदाधिकारी एवं ब्लॉक इंचार्ज हाजीपुर एवं लालगंज के साथ बैठक की । इस बैठक में दिनांक 15.07.2021 को टीकाकरण के स्पेशल ड्राइव की प्लानिंग की गई । इसके तहत शहरी क्षेत्र को योजनाबद्ध इस माह के अंत तक टीका से आच्छादित कर लेना है । इसके लिए वार्ड वाइज आच्छादन करते हुए पूरे शहरी क्षेत्र को टीकाकृत करना है । इसमें सेकंड डोज़ को भी प्राथिमकता के साथ करना है ।




Recent Comments