प्रेमी के साथ मिल सास की हत्या, तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट: परवेज अख्तर/सिवान
पचरुखी (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के पागुरकोठी के युवक को
हत्या के मामले में सारण जिले के रसूलपुर थाने की पुलिस ने
शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उस पर फुफेरी सास की
हत्या करने का आरोप था।
बताया जाता है कि पागुरकोठी निवासी पिंटू गिरि का उसके फुफेरी बहन के साथ
प्रेमप्रसंग था। इस दौरान वह अपनी फुफेरी बहन के यहां
रसूलपुर मठिया गांव गया था। शुक्रवार की रात्रि में पिंटू गिरि ने बहन के
साथ मिलकर उसकी सास की हत्या कर दी।
मृतका रामविनोद गिरि की पत्नी धर्मावती देवी (55) बताई जाती है।
थानाध्यक्ष रामसेवक राउत गुप्त सूचना पाते ही शव को ठिकाने लगाने
ले जा रहे परिजनों पर धावा बोलते हुए शव को बरामद कर लिया और
और तत्काल पुलिसिया कार्रवाई करते हुए बहु प्रियंका देवी, प्रेमी पिंटू गिरि, पति रामविनोद गिरि को भी गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रामविनोद गिरि के मंदबुद्धि पुत्र मनमोहन उर्फ सोनू की शादी 10 साल पूर्व पिपरिया निवासी प्रियंका कुमारी से हुई थी। उससे दो पुत्र भी है।
धन संपति की लालच में लड़की ने मंदबुद्धि लड़के से शादी कर ली।
फिर भी अपने रिश्ते के फुफेरा भाई पागुर मठिया निवासी पिंटू गिरि
के साथ अपना आशिकी संबंध बनाई थी। इसका धर्मावती देवी ने विरोध किया। परिणामस्वरूप उनकी हत्या कर दी गई। सूत्रों की मानें तो इसके पूर्व भी धर्मावती देवी को जहर देकर मारने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में मृतका के पति रामविनोद गिरि की संदिग्ध भूमिका की भी चर्चा है। इसे भी पुलिस जांच करने में जुटी है कि उनके द्वारा घटना को क्यों छुपाया जा रहा था। पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार बहू और पिंटू गिरि ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मृतका के भाई सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना मठिया निवासी कौशल भारती के
बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस घटना की पुष्टि पचरुखी थानाध्यक्ष रमण कुमार ने की है।
—
_____
मवेशी लदा ट्रक के धक्का से छात्र की मौत, ट्रक जब्त, चालक फरार
बड़हरिया (सिवान) :
गोपालगंज जिले के बरौली ब्लॉक गेट के सामने शनिवार की दोपहर
मवेशी से भरा ट्रेला ट्रक ने एक छात्र को टक्कर मार दिया। इससे छात्र
गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत हो गई।
मृतक बरौली कॉलेज के इंटर का छात्र था।
वहीं घटना के बाद चालक सुरहिया गांव के समीप में ट्रक खड़ा कर फरार हो गया।
धक्का मार कर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों के सहयोग से बरौली थानाध्यक्ष ने बड़हरिया-बरौली
मुख्य मार्ग स्थित सुरहिया गांव के समीप पकड़ लिया। ट्रेला ट्रक को पीछा
कर रहे बरौली थानाध्यक्ष राकेश शर्मा पहुंचकर गाड़ी को
अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में लग गए। उन्होंने बताया कि ट्रेला ट्रक
में तस्करी के लिए जा रहे 40 मवेशी लदे थे। इसमें 10 मवेशियों
की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जब्त ट्रक के जांच के दौरान
गाड़ी के तीन रजिस्ट्रेशन नंबर उजागर हुए हैं। गाड़ी का नंबर भी तीन है
जो फर्जी है। ट्रक पर अभी अनस लिखा हुआ है जिसका तीन पंजीयन नंबर
पहला यूपी 75 एटी 7082, दूसरा यूपी 75 एटी 3400 तथा तीसरा
यूपी 75 एटी 8400 है। गाड़ी पर ऑल इंडिया परमिट लिखा हुआ है।
गाड़ी पर तीन नंबर मिला। इसके ऊपर रैपर लगा हुआ था और पुलिस
जांच के दौरान रैपर हटाई तो एक के बाद एक तीन नंबर मिले।
तीन नंबर गाड़ी के मिलने से पुलिस को शक है कि
गाड़ी चोरी की भी हो सकती है।
बरौली थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि बढ़ेया-बरौली रोड स्थित
बरौली ब्लॉक के सामने बरामद ट्रेला ट्रक ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे
छात्र को धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घ्याल हो गया।
उसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गोपालगंज अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक
बरौली थाना के भड़कुइया गांव निवासी विजय सिंह का पुत्र शिवम सिंह (17) है।
बरामद ट्रक के पास मांझा, बरौली, थावे एवं
बड़हरिया के थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौजूद थे।
मृतक छात्र के साथी और शिव सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ता मवेशी
सहित ट्रक को बरौली ले जाने की जिद पर अड़े थे।
पुलिस और पब्लिक के बीच हल्ला गुल्ला भी हुआ।
इसी बीच बड़हरिया में मवेशी उतारने और जिम्मेनामा पर देने की
प्रकिया पुलिस ने जैसे ही शुरू की बरौली की जनता आक्रोशित हो गई।
इससे स्थानीय और बरौली के लोगों के बीच तू-तू मैं-मैं के साथ हाथापाई
शुरू हो गई। तब तक पुलिस पहुंचकर स्थिति को संभालते
हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया है।
कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पुलिस हालात
पर नियंत्रण कर ली है, लेकिन स्थिति भयावह बनी हुई है।
—




Recent Comments