दैनिक खोज खबर।
भेल्दी(सारण)।छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सोनहो टोल टैक्स के समीप सोमवार की रात एक वाहन की चपेट में आने से जहां साले की मौत मौके पर हो गई वहीं गंभीर रूप से जख्मी बहनोई की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई।मृतकों मेें शिव कुमार(26) व सुनील महतो(40) शामिल हैं।मृत शिवकुमार भेल्दी थाने के सोनहो गांव के पुनीत राय पुत्र का बताया जाता है।वहीं मृत सुनील महतो परसा थाने के अन्याय गांव के चन्द्रिका महतो का पुत्र बताया जाता है।