समस्तीपुर:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बैठक 
#न्यूज़ इनपुट केशव बाबू

 विभूतिपुर 
स्थानीय प्रखंड में विभूतिपर उत्तर मंडल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा के आवास पर हुई। बैठक का आरभ्म संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने किया तथा संचालन मंडल महामंत्री रंजीत शर्मा ने किया। मंडल अध्यक्ष श्री वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से मोर्चा कमिटी गठन के बारे में राय लिया।जसमे सभी वर्गों तथा सभी पंचायततो की भागीदारी हो जिसमें प्रधानमंत्री जी का सबका साथ-सबका विकास वाला नारा फली भूत हो सके।इस बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब इंसान नहीं अद्वितीय शक्ति के रूप में अवतरित हुए।और इन्हीं के लिखे हुए संविधान पर आज भारत देश चल रहा है। इसलिए ऐसे महान व्यक्ति के धनी महापुरषों का जयंती या पुण्य तिथि मानना हमलोगों का कर्तव्य बनता है।और उनके पुण्य तिथि को भजपा समरसता दिवस के रूप में मना रही है इस मौके पर रवींद्र कुमार पवन कुमार शर्मा, देवी लाल, दीपक कुमार, कुंदन कुमार,नंदन कुमार,धर्मेन्द्र कुमार, विजेंद्र कुमार,कन्हैया कुमार, राहुल कुमार राम,लालन कुमार समेत दर्जनों युवा मौजूद थे।