
• जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित होगा
• क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में वित्त मंत्री का लाभार्थियों से होगा संवाद
• जागरूकता बढ़ाने के साथ सेवाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित करना उदेश्य
• महाराजगंज के लाभार्थी भी होंगे उपस्थित
• केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी है विशिष्ट अतिथि
दैनिक खोज खबर/छपरा।। 02 मार्च को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन् का सारण में आयोजित होने वाला कार्यक्रम अब 05 मार्च को आयोजित होगा। स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दो मार्च को प्रधानमंत्री का दौरा बिहार में हो रहा है, इसलिए केंद्रीय वित्त मंत्री का कार्यक्रम तीन दिन बढ़ाकर पांच मार्च को किया गया है। यह कार्यक्रम जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस संदर्भ में सांसद ने आज लीड बैंक अधिकारियों से ऑनलाइन बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिया।
ऑनालाईन बैठक में सांसद श्री रुडी ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के पात्र शतप्रतिशत लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड – कृषि, पशुपालन, मत्स्य, पी.एम स्वनिधि और विश्वकर्मा योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नित्यानंद राय और सूबे के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे।




Recent Comments