भेल्दी में दुकान की ताला तोड़ सामान समेत 30 हजार नकद चोरी
भेल्दी(सारण)। थाना क्षेत्र के तलवार पंचायत अंतर्गत तख्त तलवार गांव में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने किराना दुकान से ताला तोड़कर विभिन्न सामग्री समेत 30 हजार रुपये की चोरी कर ली गई।मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस संबंध में तलवार निवासी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने थाने में आवेदन दिया। जिसमें कहा कि सोमवार की शाम दुकान बंद घर चला गया। मंगलवार को आया तो दुकान की ताला टूटी हुई थी।अंदर दरवाजा खोलकर देखा तो काजू किसमिस चावल दाल सरसों तेल रिफाइन मसाला आदि सामान समेत 30 हजार रुपए का सिक्का गायब था।चोरों ने रात्रि में दुकान में रखे फ्रीज से निकाल कोल्ड ड्रिंक पी कर उसका बोतल दुकान के पास ही फेंक दिया। भेल्दी थानाध्यक्ष विकास कुमार मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।




Recent Comments