
कोरोना योद्धाओं के बीच बांटी सामग्री
परसा(सारण):-कोरोना बीमारी संक्रमण जैसी विकट परिस्थिति में कोरोना योद्धाओं के लिये सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी जी के निर्देशानुसार परसा पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय चौबे के अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने परसा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सको,रोगियों एवं कर्मचारियों और थाना परिसर में सभी कोरोना योद्धाओं के बीच जेम्स चाकलेट,किट काट चाकलेट और नेस्ले के पेय पदार्थ का वितरण किया गया जिसमें प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में ये लोग अपने परिवार से दूर और जीवन के परवाह किए बिना हमलोगों के लिए 24 घंटे लगे हुए हैं इनलोगों की जितनी प्रसंसा किया जाये वो कम है, साथ में जिला भाजपा महामंत्री अनिल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभु कुँवर, परसा नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेश गिरी,विधान सभा सोशल मीडिया प्रभारी चंदन सिंह, गाया सिंह, जितेंद्र कुमार उर्फ भुलन सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे




Recent Comments