
मांझी(सारण)। सारण जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा अनु सिंह द्वारा स्थानीय श्रीराम दरबार सेवा समिति के सचिव कमल कुमार की पत्नी पूजा शर्मा को जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पार्षद पंकज सिंह की पत्नी विद्यावती देवी को जिला मंत्री मनोनीत किये जाने का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। मंगलवार को दोनों महिला नेत्रियों को प्रखंड भाजपा नेता मनोज प्रसाद ने अंगवस्त्र तथा बुके देकर सम्मानित किया। पूजा शर्मा तथा विद्यावती देवी ने बताया कि मुझे जो जिम्मेवारी दी गई है उसे ईमानदारी से पूरा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करूंगी। इस मौके पर स्थानीय पत्रकारों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सूर्य प्रकाश तिवारी, बबलू शर्मा, निर्मल पांडेय, आशीष कुमार मिश्रा, कृष्णा सिंह पहलवान आदि भी मौजूद थे।




Recent Comments