सीवान : कोहरे का कहर ट्रेनों पर, तीन से 15 घंटे देर से आईं
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सिवान:
कोहरे के कारण स्थानीय रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को दर्जन भर ट्रेनें देर से आईं। इससे यात्री काफी परेशान रहे।
अप की डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे, लोहित एक्सप्रेस 10 घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी आठ घंटे, छपरा-भटनी सवारी गाड़ी दो घंटे,
अवध असम 13 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, ग्वालियर एक्सप्रेस नौ घंटे, डाउन चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ 15 घंटे, बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे,
वैशाली सुपरफास्ट तीन घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस पांच घंटे, लखनऊ-पाटिलपुत्र पांच घंटे, अवध असम 12 घंटे, पुरबिया एक्सप्रेस छह घंटे देर से आई।




Recent Comments