भेल्दी(सारण)। अमनौर प्रखंड के सराय बक्स स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल परिसर में शुक्रवार संत श्रीधर बाबा के द्वारा महर्षि श्रीधर बाबा स्वास्थ्य एवम जनकल्याण केन्द्र द्वारा रायपुरा पंचायत के रायपुरा महादलित, महरुआ, सरायबक्स समेत अन्य गांवों में 200 परिवारों के बीच राशन और मास्क का वितरण किया गया।जिसमें में 5 किलो चावल,2 किलो आटा, एक किलो दाल और एक किलो आलू प्रति परिवार वितरण की गई।राशन के साथ ही सभी को मास्क भी वितरण हुई,इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वितरण हुआ। श्री श्री 108 संत श्रीधर दास जी महाराज ने इस दौरान सभी को कोरोना वायरस से बचाव हेतु सामाजिक दूरी,समय समय पर हाथ धोने चाहिए,बिना काम के बाहर न घुसे व अनजान व्यक्ति को न छुए क्योंकि कोरोना छुआछुत की बीमारी है।मास्क लगाना अतिआवश्यक है यहीं कोरोना से बचाव करती हैं।श्रीधर बाबा कहाकि गाँव में भी जा कर राशन वितरण की जा रहीं जो आगे भी जारी रहेंगा।अस्पताल प्रशासन द्वारा गरीब और जरूरतमंदों के बीच राशन और मास्क के वितरण जारी रहेगी।प्राचार्य राम प्रवेश पण्डित,प्राचार्य प्रो शिव कुमार, प्रो सुरेन्द्र राय, सन्त श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी,डॉ प्रभु यादव,डॉ दीपक कुमार, राजु कुमार राम,महेश राय,चन्दन कुमार,सागर राय ने सक्रिय भूमिका निभाई।
—–/—–/–