सारण के अमनौर में कोरोना संक्रमित नया मरीज मिलने से हड़कंप

प्रशासन ने शुरू की एहतियातन जरूरी उपाय


अमनौर(सारण). शुक्रवार की देर शाम सारण जिले में कोरोना पॉजिटिव संक्रमित नया मरीज मिलने की खबर से जिला प्रशासन में हलचल तेज हो गई.वहीं इसको लेकर प्रभावित जिले का अमनौर प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन ने गतिविधियां तेज कर दी है. मामले की पुष्टि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रबंधक शिव कुमार पासवान ने की .उक्त संबंध में बताया गया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज स्थानीय प्रखंड के बसतपुर पंचायत के भागवतपुर गांव का बुजुर्ग ब्यक्ति है.मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री के संबंध में प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि शल्य चिकित्सा के उद्देश्य से पटना स्थित आईजीएमएस गया था.जहां पर उसके एटेंडेंट के तौर पर तीन लोग शामिल थे.जिसमें एक आशा सहित दो महिला व एक पुरुष शामिल थे. एक दिन पहले सभी निजी एम्बुलेंस से घर आ गए थे. उपयोग में लाया गया एम्बुलेंस बाघाकोल पंचायत के मुखिया का बताया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके पारिवारिक और मिलने जुलने वालो की अभी हिस्ट्री पता करने में जुटी है. मढौरा अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच उसके संम्पर्क में आने वाले की हिस्ट्री तैयारी कर रहा है. प्रशासन ने बताया कि शीघ्र ही मरीज को आइसोलेशन वार्ड में छपरा पहुंचाया जाएगा और संपर्क में आये परिजनों को भी एहतियात के तौर पर क्वांटराइन किया जाएगा।वहीं शनिवार को तीन किलोमीटर की एरिया को भी सील किया जाएगा।प्रशासन द्वारा जो कंटिमेंट जोन घोषित किया गया है, वो भागवतपुर गांव के दक्षिण में अमनौर कल्याण, पश्चिम-उत्तर में बसंतपुर, और पूरब में धर्मपुर चिन्हित किया गया है।जहां पर बाहरी लोगों को आना जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।सील एरिया की सभी प्रकार की दुकानें पूर्णतः बंद रहेगी।आवश्यक सामानों की आपूर्ति की जिम्मेवारी प्रशासन को दी गई है।
आपको बता दें कि अमनौर प्रखंड मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर उत्तर पूरव की ओर गंडक नदी के किनारे बसंतपुर बंगला पंचायत अंतर्गत भागवतपुर गांव अवस्थित है.जहां कोरोना संक्रमित मरीज का पैतृक घर है.