
इंडिया पोस्ट डोर टू डोर पहुंच जरूरतमंदों के खाते से निकासी का कर रहा है कार्य
मढ़ौरा(सारण). मढौरा में शुक्रवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से आपका बैंक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन भावलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश प्र• सिंह के द्वार पर किया गया।जहां पर दर्जनों लोगों ने आकर अपने खाते से राशि का निकासी की। जो व्यक्ति आने-जाने अथवा चल-फिर सकने में असमर्थ हैं। उनलोगो का भी उनके घर पर जाकर उनका पैसा का निकासी किया गया।वही इंडिया पोस्ट का आपका बैंक आपके द्वार कार्यक्रम के द्वारा 80 वर्षीय श्याम सुन्दरी देवी आदि लोगों को लाभ पहुंचा हैं।इस अवसर पर विशेष रूप से मढौरा भाजपा नेता मनोज सिंह तथा भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने इंडिया पोस्ट के स्टाफ मणिभूषण राय, कुमार शैलेंद्र तथा करण कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
—-/—–/–




Recent Comments