
छपरा.भारत स्काउट और गाइड सारण के डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप स्काउट और गाइड दल के द्वारा सारण के ऐतिहासिक धरोहर गोवर्धन दास पोखर और घाट की सफाई की गई। छठ पूजा और गंगा स्नान के मद्देनजर सफाई अभियान चलाया गया।स्काउट गाइड के द्वारा मन्दिर के दक्षिणी छोड़ से उतरी छोड़ तक सफाई की गई। सफाई अभियान का नेतृत्व स्काउट मास्टर श्री सुरेश और स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज ने किया ।सफाई अभियान में डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के 25 स्काउट और 5 गाईड ने भाग लिया।सफाई अभियान के बाद डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के स्काउट गाइड द्वारा लोगो के बीच प्लास्टिक छोड़ कर कपड़ा का थैला प्रयोग करने की सलाह दी गई।यह सफाई अभियान छठ व्रती और गंगा स्नान में आए मेलार्थी को ध्यान में रखते हुए किया गया।ताकि वह गन्दगी से परेशान न हो ।
इस सफाई अभियान में गाईड कैप्टन मनोरमा कुमारी,राज्यपुरुस्कार गाइड निशा,सोनम कुमारी तथा डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के राष्ट्रपति स्काउट अंकित कुमार श्रीवास्तव , अभिमन्यु कुमार सिंह,तथा राज्यपुरुस्कार स्काउट दीपु कुमार,रिंकु,अनुप,विकाश,करण,सोनू और ब्रिगेडियर चंदन मौजूद थे।
वी०सेमिनरी प्राचार्य डॉ.मधेसवर राय तथा भारत स्काउट गाइड सारण के जिला सचिव त्रिवेणी कुँवर ने इस कार्य की सराहना की तथा कैडेटों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फकुली पंचायत का मुखिया सुमित कुमार सिंह ने स्वछता स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया तथा वहाँ महजूद कैडेटो की कार्य की प्रसंशा करते हुए उनके नास्ता का व्यवस्था किया।




Recent Comments