Θ बेतिया – बगहा:– राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई जयंती

बगहा 31 अक्टूबर 2019
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
राo उo मध्य सह माध्यमिक विद्यालय, पचरुखा में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल (31 अक्टूबर 1875-15 दिसम्बर 1950) की 144वीं जयंती मनाई गई। विद्यालय परिवार द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। शिक्षक धर्मेंद्र भारती, सुनिल कुमार, महेश कुमार, शशि कुमारी द्वारा बच्चों को उनके देश की एकता के विचारों को बताया गया। शिक्षक सुनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने कहा था कि देश की एकता के लिए ”आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।”
वहीं आयरन लेडी के नाम से विख्यात भारत की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गाँधी (19 नवंबर 1917-31 अक्टूबर 1984) की पुण्यतिथि पर उन्हें माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।




Recent Comments