भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के याद मेंं युवा विकास समिति असोइयां ने निकाला कैंडल मार्च, दी भावभीनी श्रधांजलि

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय नगर के युवा विकास समिति असोइया के युवा सदस्यों ने पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के याद मेंं कैंडल मार्च निकाल भावभीनी श्रधांजलि दी।

रविवार को शाम मेंं समिति के दर्जनों युवा सदस्यों ने वार्ड संख्या 03 असोइया से कैंडल मार्च निकाला , जो स्टेशन रोड , मेन रोड होते हुये नगर भ्रमण करते हुये धेनुकि चौक तक गया। वहीं पर अटल जी के सम्मान मेंं कैंडल मार्च सम्पन्न कर भावभीनी श्रधांजलि दी गयी।

इस मौके पर रोहित कुमार, प्रमोद कुमार,रविन्द्र कुमार , अरविंद कुमार ,अजय कुमार समेत दर्जनो सदस्य थे।