✍परमार डाॅट काॅम: सीवान ☎07004126180

🔴सीवान के तरवारा स्थित मजहरुल हक डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्रा स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर अवधेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में एक कार्यक्रम आयोजित कर के पूर्व प्रधानमंत्री , भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर स्वयं सेवकों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि किया और 2 मिनट का मौन रखकर के उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया । इस मौके पर प्रोफेसर अवधेश शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की मृत्यु देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है । जिनका पूर्ति नहीं हो सकता है वह सदा निर्विवाद रहे हैं । उन्होंने दलगत भावना से ऊपर उठकर सिर्फ और सिर्फ देश और देशवासियों के लिए चिंतन किया और काम किया । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में स्वयंसेवक प्रिंस कुमार , गोपी शंकर , अफरोज अली तथा स्वयंसेविका सोनू शर्मा , अलका कुमारी , प्रियंका कुमारी , पूजा कुमारी , सितारा खातून सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे । स्वयंसेवकों ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला ।




Recent Comments