कला जगत को अपूर्णीय क्षति, वीर कुंवर सिंह गाथा की गायिका अनुभूति ‘तीस्ता’ के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित

तरैया(सारण):29.08.2018।
सारण की ही नहीं बिहार की बेटी अनुभूति शांडिल्य उर्फ तीस्ता के असामयिक निधन पर बुधवार को गंगा रिकॉर्डिंग स्टूडियो में तरैया के भोजपुरी कलाकारो ने शोक सभा का आयोजन किया। अब इस दुनिया मेंं नहीं रही । 17 साल की की तीस्ता कला जगत मेंं जो शोहरत हासिल कर चुकी थी। शायद ही इस उम्र मेंं किसी को ये शोहरत मिला हो। तीस्ता की दुनिया छोड़ने की खबर सुन लोग एक बार मेंं विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं।तीस्ता के नहीं रहने की खबर भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगायक व तीस्ता के पिता उदय नारायन सिंह ने अपने फेसबुक पर दिए की “तीस्ता अब ना रहली”।से मालूम हुआ।ज्ञातव्य हो कि एम्स पटना में भर्ती बिहार की उभरती हुई कलाकार तीस्ता एक्यूट सेप्टेसेमिया नामक रोग से लड़ रही थी।एक्यूट सेप्टेसेमिया वह खतरनाक बीमारी है। जिसमें किसी इंसान के शरीर में ब्लड इन्फेक्टेड हो जाता है। खून में इन्फेक्शन बढ़ने के बाद ऑक्सीजन का सप्लाई रुक जाता है। खून जहर बनने लगता है। तीस्ता इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और उसको इस बीमारी का वायरस अस्पताल में भर्ती होने के बाद अस्पताल में ही लगा था। हालिया रिपोर्ट के अनुसार तीस्ता के सभी ऑर्गन धीरे धीरे काम करना बंद कर दिया था। पिछ्ले चार तीन से सोशल मीडिया मेंं कला जगत , पत्रकार समूह , पद्म श्री शारदा सिन्हा सहित अन्य हजारों ने जीवन की दुआएं मांगी , लेकिन ईश्वर निष्ठुर हो गये औऱ बिहार की बेटी को छीन लिया।जिससे भोजपुरी कलाकार मर्माहत है।शोक सभा मे गायक कुमार सत्येन्द्र,बबलू सिंह,कुमार प्रेम,माइकल मुकेश,डॉ राजकिशोर साह, मिथलेश मद्देशिया,धमाल धीरज,दीपक दरिया,अमानत अनवर,दूरदर्शन गायक अणु लाल,अनिल राम,प्रो.कुमार वसंत,अशोक लाल व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments