भाजपा सदर प्रखण्ड कार्यसमिति की बैठक -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-सदर प्रखण्ड के खलपुरा मे सदर प्रखण्ड भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी ।बैठक मे पूर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने कार्यकर्ताओं से रजिस्टेशन कराने एवं केन्द्र सरकार के लाभुकों से सरकार के बारे मे फीडबैक लेने की बात कही ।
उन्होंने बताया की भाजपा कार्यकर्ता घर – घर जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ ले रहे मतदाताओं से सरकार के प्रति उनकी राय जानेगें और एक फॉर्म पर उनके सुझाव व सरकार के प्रति उनके फीडबैक अंकित करेंगे ।
इस अवसर पर भाजपा के वरिय नेता अरविन्द कुमार सिंह , अनन्त सिंह , हरेश्वर सिंह , मुन्ना साह , शंभु सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।