महुआ के युवक की हरियाणा में मौत
महुआ(वैशाली)।महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत के रामराय सिंघाड़ा के एक युवक की मौत हरियाणा के सोनीपत हो गई है।युवक की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है।ग्रमीण मोनु सिंह और प्रभात सिंह ने बताया कि रामपुर सिंघाड़ा गांव निवासी उपेंद्र ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र ठाकुर दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता था वही काम के दौरान ही सड़क दुघर्टना में उनकी मौत हो गई।वीरेंद्र की शादी पिछले वर्ष जून में हुई थी।वीरेंद्र की मौत की खबर सोमवार को जैसे ही घर मे मिली कि उसकी नवविवाहिता पत्नी,मां,पिता के अलावा घर के अन्य सदस्यों में कोहराम मच गया।ग्रमीणों में बताया है कि मृतक की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।उसके बाद शव को गांव में लाया जायेगा। नवयुवक की मौत से पूरे गांव गमगीन है।