मिशाल : रोहित ने जिंदगी बचाने की लगायी पुकार तो “अनुभव जिंदगी का व्हाट्सएप्प ग्रुप” के सदस्यों ने रक्तदान के लिए लगाया कतार

ロ निराश रोहित के चेहरे पर लाया मुस्कान
मांझी (सारण):जानलेवा बीमारी से ग्रस्त नरपलिया निवासी रोहित कुमार राम के लिए ब्लड डोनेट करने वालों की उमड़ी भीड़ से सदर अस्पताल के कर्मी व भर्ती मरीज हतप्रभ थे। जन्मदिन के मौके पर रक्तदान करने पहुंचे रंजीत कुमार के अलावा पत्रकार हेमन्त कुमार शर्मा पूर्व जिला पार्षद पंकज सिंह तथा समाजसेवी धनजीत कुमार ने रक्तदान कर मिशाल कायम की।

पिछले दिनों शिविर में रक्तदान करने के कारण युवा नेता ई सौरभ सन्नी उर्फ पंडित तथा ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप रहने के कारण समाजसेवी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ब्लड डोनेट करने से वंचित रह गये। मरीज के परिजनों ने सामाजिक वाट्सअप ग्रुप अनुभव जिंदगी का आभार जताया।

मालूम हो कि “अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप” गरीब लाचार व बेसहारा लोगों की मदद में हमेशा बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाता रहा है। ग्रुप के एक पोस्ट पर सदस्य उठ खड़े होते हैं।