भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष 05 अगस्त को सारण का करेंगीं दौरा, तैयारियों को लेकर छपरा सांसद कार्यालय मे बैठक
• लोकसभा प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर के नेतृत्व में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर,,जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष श्री अशोक सिंह, वंशिधर तिवारी हुए शामिल।


छपरा (सारण)01 अगस्त, 2018 । विशेष संगठनात्मक कार्यों से भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 05 अगस्त को सारण का दौरा करेंगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर बुधवार को सारण में स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी के छपरा स्थित सांसद कार्यालय में लोकसभा प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर के नेतृत्व मे बैठक हुई। जिसमें किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, वंशिधर तिवारी व जिला भाजपा के अन्य पदाधिकारियों समेत सांसद कार्यालय के प्रभारी कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष के कार्यक्रमों को लेकर विचार मंथन किया गया। विदित हो कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी श्रीमती विजया रहाटकर का सारण में यह पहला दौरा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत की तैयारिया की जा रही है।
विजया रहाटकर मुख्यतः महाराष्ट्र से जुड़ी है। औरंगाबाद से महापौर रही, तथा दो बार अखिल भारतीय महिला मोर्चा में महामंत्री के दायित्व पर कार्यरत रही। बहुमुखी प्रतिभा के धनी व मृदुभाषी विजया रहाटकर देश की आधी आबादी महिलाओं के कार्य को देशभर में उन्मुक्त से करना चाहती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार की महिलाओं के हित मे विभिन्न योजनाओं व निर्णय देश भर में लागू करवाने के लिए प्रयासरत रहने वाली श्रीमती रहाटकर महिला सम्मान, आर्थिक रूप से सक्षम होना, महिला सुरक्षा, महिला आरक्षण व महिला शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती रहती है।




Recent Comments