भारतीय किसान संघ की बैठक
परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : अनुमंडल मुख्यालय स्थित महादेव सेवा संस्थान में मंगलवार को भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक किसान नेता राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अधिकारी भानु प्रताप थापा ने कहा कि उत्तर बिहार में भारतीय किसान संघ के विस्तार के साथ-साथ जैविक खेती के लिए जागरूक करना है।
बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी, उत्तर बिहार के संगठन मंत्री कामेश्वर प्रसाद सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने भी अपना विचार प्रकट किया।




Recent Comments