मझौलिया:-भाजपा दक्षिणी मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-दक्षणी मण्डल मझौलिया भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सेनवरीया मिडिल स्कूल मे प्रखण्ड अध्यक्ष मनुबाबु कुशवाहा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई.
बैठक को सम्बोधित करते पूर्व विधायक सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी ने कहा की 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस व 6 से 14 अप्रैल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी की तैयारी मे जुटने की अपील की.
वही भाजपा की चार राज्यों मे सरकार बनने पर प्रधानमन्त्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी.इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे भीखारी सिंह संदीप श्रीवास्तव कैप्टन राजनन्दन सिंह शम्भु भारती प्रेम साह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Recent Comments